फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   firing in ludhiana, one injured, crime

गैंगस्टर ने चलाई गोली, एक जख्मी

Thu, 04 Feb 2016 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 04 Feb 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
firing in ludhiana, one injured, crime
थाना डाबा के इलाके में गैंगस्टर दीपू ने मंगलवार रात वर्चस्व के लिए गोलियां चला दीं।
विज्ञापन


गोली एक राहगीर को जा लगी। गंभीर रूप से घायल सोनू को शेरपुर चौक स्थित एक निजी अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। थाना डाबा की पुलिस ने सोनू के बयान पर दीपू व तीन अज्ञात पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

सोनू ने पुलिस को बताया कि वह लेबर का काम करता है। मंगलवार को वह मोहल्ले में एक युवक के साथ खड़ा बातें कर रहा था। उक्त युवक के साथ दीपू का काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी बीच दीपू दो मोटरसाइकिल पर अपने तीन साथियों के साथ आया। उसे देखते ही उसके साथ खड़ा युवक तो भाग गया लेकिन दीपू ने उसे पकड़ लिया।

पहले गाली-गलौच की और फिर पिस्तौल निकालकर उसके पेट पर लगा दी। इसी दौरान दीपू ने गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद दीपू एक और फायर कर फरार हो गया। थाना डाबा के प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि आरोपी दीपू के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। इलाके में अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए आरोपियों ने यह कदम उठाया है। कुछ दिन पहले ही आरोपी पिंकू हत्याकांड में बरी होकर आया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed