फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Firing in land dispute in Jagraon NRI friend injured

Punjab Crime: जगरांव में चली गोलियां... एनआरआई के दोस्त को लगी गोली, पेट के आर-पार हुई बुलेट

Tue, 22 Apr 2025 06:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 22 Apr 2025 06:35 PM IST
सार

Punjab Crime: लुधियाना के जगरांव में जमीनी विवाद में गोलियां चली हैं। एक गोली एनआरआई के दोस्त को लगी गोली और गोली पेट के आर-पार हो गई। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Firing in land dispute in Jagraon NRI friend injured
पुलिस मामले की जांच कर रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना के जगरांव में मंगलवार को गोलियां चली हैं। गोलियां चलने की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना जगरांव के गांव तरफ कोटली की है। यहां दो गुटों में जमीन विवाद के चलते गोली चल गई। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। 

विज्ञापन


गोली गुरप्रीत सिंह को लगी, जो पेट के नीचे से आर-पार हो गई। घायल को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया। घायल गुरप्रीत सिंह, मोगा के गांव दोलेवाल का रहने वाला है। घटना उस समय हुई जब एनआरआई मनदीप सिंह अपने साथियों के साथ गांव पहुंचा। वह 31 एकड़ जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल काटने आया था। तभी किसी ने गोली चला दी। गोली गुरप्रीत सिंह को लगी, जो एनआरआई मनदीप सिंह के साथ आया था।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही गिद्दड़विड़ी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू कर दी गई है। चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि घायल के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चर्चा है कि गोली जमीनी विवाद को लेकर चलाई गई है। घायल की हालत अब नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद की शुरुआत 2023 में हुई थी। पुलिस के अनुसार एनआरआई मनदीप सिंह की जमीन कुछ लोगों ने लुधियाना निवासी गगनदीप सिंह बराड़ को बेच दी थी। रजिस्ट्री और इंतकाल भी हो गया था। जब मनदीप सिंह को इसकी जानकारी मिली तो वह विदेश से लौट आया। उसने जाली कागजों के आधार पर रजिस्ट्री करवाने वालों पर केस दर्ज करवाया। इसके बाद मनदीप सिंह और गगनदीप सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्ष जमीन पर अपना हक जताने लगे। 


2025 में गगनदीप सिंह अपने साथियों के साथ गेहूं की फसल काटने गांव पहुंचा। एनआरआई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गगनदीप सिंह को फसल काटने से रोका। उसके वाहनों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद गगनदीप सिंह ने लुधियाना में प्रेस वार्ता कर पुलिस पर धक्केशाही के आरोप लगाए। कहा कि बिना किसी आदेश के उन्हें ही उनकी रजिस्ट्री वाली जमीन पर फसल काटने से रोका गया। अब जब एनआरआई मनदीप सिंह अपने साथियों के साथ फसल काटने पहुंचा तो चर्चा है कि दूसरे गुट के लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली गुरप्रीत सिंह को लगी, जो आर-पार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed