फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   crime, bribe, patwari, arrest, ludhiana

पटवारी का कारिंदा पांच हजार रिश्वत लेता काबू

Wed, 16 Mar 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 16 Mar 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime, bribe, patwari, arrest, ludhiana
घूस लेते गिरफ्तार - फोटो : demo pic
विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को ट्रैप लगाकर पटवारी के कारिंदे को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राजस्व हलका मुंडिया कलां के पटवारी राजिंदर सिंह के कारिंदे हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी विजिलेंस रूपिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विजिलेंस के इंस्पेक्टर बरजिंदर सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में टीम ने न्यू सुभाष नगर, बस्ती जोधेवाल निवासी हरीश कुमार की शिकायत पर कार्रवाई की है। हरीश कुमार ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव भामियां खुर्द में एक प्लॉट का बयाना किया था।
विज्ञापन


प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए बैंक से लोन लेना था। इसके लिए बैंक प्लॉट की तीस साल की फर्द मांग रहा था। लिहाजा शिकायतकर्ता इलाके के पटवारी राजिंदर सिंह को मिला। पटवारी ने हरीश को अपने कारिंदे हरप्रीत से मिलने के लिए कहा। कारिंदे ने तीस साल की फर्दें देने के एवज में छह हजार रुपये की मांग की। कारिंदे ने शिकायतकर्ता से एक हजार रुपये एडवांस ले लिए। बाकी रकम काम करने के बाद लेने की बात की। हरीश ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की। विजिलेंस की टीम ने पटवारी के निजी कारिंदे हरप्रीत को पांच हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed