{"_id":"5ca70daf6e51501c3e776d662e26f6a7","slug":"court-complex-man-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट कांप्लेक्स की आठवीं मंजिल से कूदा युवक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट कांप्लेक्स की आठवीं मंजिल से कूदा युवक, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Mon, 11 Jan 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक सोमवार सुबह कोर्ट कांप्लेक्स की आठवीं मंजिल से नीचे कूद गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। छत से कूदने वाले युवक की पहचान न्यू टैगोर नगर निवासी शुभम के रुप में हुई है।
शुभम आठवीं मंजिल से क्यों कूदा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी तक की जांच में यही पता चला है कि वह मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन पांच और चौकी कोर्ट कांप्लेक्स की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
चौकी कोर्ट कांप्लेक्स के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने कहा कि शुभम फैक्टिरयों में जाकर इंश्योरेंस का काम करता था। वह पिछले कुछ दिन से मानसिक रुप से परेशान चल रहा था और घर पर भी चुप-चुप रहता था। वह अकसर अपने परिजनों को बिना बताए कहीं न कहीं निकल जाता था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह वह करीब पौने दस बजे घर से बाइक लेकर निकला और कोर्ट कांप्लेक्स पहुंच गया। इसके बाद वह इसकी नई बिल्डिंग की आठवीं मंजिल पर चला गया। करीब सवा दस बजे वह वहां से कूद गया। उसके कूदते ही वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोग उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन उसकी मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने शुभम के पिता से बात की तो उन्होंने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तौर से परेशान था।