{"_id":"57d2d1494f1c1ba90a3179be","slug":"clash-clash-between-labour-and-police-ludhiana-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों ने की पीसीआर मुलाजिमों की पिटाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरों ने की पीसीआर मुलाजिमों की पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
Updated Fri, 09 Sep 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
जगरांव में रोष प्रर्दशन करते मुलाजिम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्चा मलक रोड पर रहने वाले मजदूरों और पीसीआर पुलिस मुलाजिमों के बीच वीरवार देर रात तीखी झड़प हुई। जबरन पैसे वसूलने, मारपीट करने और मोटरसाइकिल तोड़ने का आरोप लगाकर मजदूरों ने पीसीआर मुलाजिमों को घेरकर कमरे में बंद कर पिटाई की। इस घटना में पीसीआर के दो मुलाजिमों समेत कुछ मजदूर भी जख्मी हो गए।
धरनाकारियों की शिकायत पर एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने पुलिस मुलाजिमों महिंदर सिंह और संतोष सिंह को सस्पेंड कर दिया है। दूसरी तरफ इन दोनों पुलिस मुलाजिम की पिटाई करने और उनकी वर्दी फाड़ने के आरोप में मजदूरों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक वीरवार देर रात कच्चा मलक रोड पर जगरांव पीसीआर पुलिस के बाइक नंबर 6 के मुलाजिमों की ओर से मोटर साइकिल पर आ रहे मजदूरों को रुकने का इशारा किया गया। मजदूरों ने मोटरसाइकिल भगा लिया। इस पर पीसीआर मुलाजिम उनका पीछा करते हुए उनके क्वार्टर तक पहुंच गए।
विज्ञापन
आरोप है कि पीसीआर मुलाजिम मजदूरों को ढूंढने लगे और वहां खड़े मोटरसाइकिलों की तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस पर मजदूर इकट्ठा हो गए और मजदूरों व पीसीआर मुलाजिमों की तकरार हाथापाई में बदल गई। मजदूरों ने पुलिस मुलाजिमों की पिटाई कर दी।
मजदूरों का कहना था कि यह पीसीआर मुलाजिम रोज उन्हें रोक कर जबरन पैसे लेते हैं। मजदूरों की ओर से पुलिस मुलाजिमों को घेर कर उनकी पिटाई करने की खबर मिलते ही डीएसपी रछपाल सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और पूरा इलाका छावनी में बदल दिया गया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि पुलिस मुलाजिमों ने खुद अपनी बाइक तोड़ कर अपनी वर्दी फाड़ी है।
शुक्रवार को मजदूरों ने पीसीआर मुलाजिमों की धक्केशाही के खिलाफ एसएसपी आफिस का घेराव किया। इससे पहले मजदूरों ने पुलिस के खिलाफ रोष मार्च निकाला। एसएसपी आफिस पहुंचने पर पुलिस ने आफिस का गेट बंद करके मजदूरों को बाहर ही रोक लिया। इस दौरान इंकलाबी केंद्र पंजाब के कंवलजीत खन्ना ने कहा कि मजदूरों से पुलिस की ओर से जबरन पैसे वसूलने और न देने पर मारपीट करना शर्मनाक है।