फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   car, loot, ludhiana

कार लूटी, जाते हुए कह गए जल्दी दे जाएंगे

Sat, 19 Dec 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sat, 19 Dec 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
car, loot, ludhiana
चंडीगढ़ रोड स्थित मुंडिया कलां में शुक्रवार देर रात तीन  हथियारबंद लुटेरों ने एक दुकानदार नरेश कुमार की कार लूट ली। लुटेरे कार लूट कर फरार होते हुए दुकानदार को कह गए कि वह जल्द ही उसकी कार यहीं पर छोड़ जाएंगे। नरेश ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना जमालपुर और चौकी मुंडियां कलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नरेश कुमार की फोर्टिस अस्पताल के पास बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान है। शुक्रवार रात को नरेश ने घर जाने के लिए जैसे ही कार का लॉक खोला तो एक व्यक्ति ने उसे पीछे से पकड़ लिया और दूसरे ने उसके हाथ से चाबी छीनने की कोशिश की। नरेश ने दोनों के साथ काफी मुकाबला किया और शोर मचाया। लुटेरे ने चाबी छीनने के लिए नरेश के हाथ पर दांत से काट भी लिया। इस पर भी नरेश ने चाबी नहीं छोड़ी। इसी दौरान तीसरा लुटेरा आया और उसने नरेश की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। लुटेरे ने नरेश से चाबी मांगी और उसे गोली मारने की धमकी दी। नरेश घबरा गया और उसने चाबी लुटेरों के हवाले कर दी। उसके बाद तीनों लुटेरे उसकी कार में बैठे और जाते हुए उसे कह गए कि वह कार जल्द ही उसे वापस कर जाएंगे। नरेश ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। उसने आशंका जताई कि लुटेरे उसकी कार लूट कर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। थाना जमालपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed