फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Businessman kidnapped and demanded ransom in Ludhiana

Ludhiana: फैक्टरी से निकले कारोबारी को अगवा कर मांगी फिरौती, पुलिस जांच में जुटी तो गोली मार फेंक गए

Sat, 18 Nov 2023 03:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 Nov 2023 03:26 PM IST
सार

कारोबारी संभव जैन का अपहरण पूरी प्लानिंग के साथ किया गया था। आरोपियों को पूरी जानकारी थी कि संभव कहां रहता है और उसकी फैक्टरी कहां है। संभव जैन फैक्टरी में कितने बजे आता है और कितने बजे घर के लिए निकलता है। आरोपी यह भी जानते थे कि संभव अकेला किस समय निकलता है।

विज्ञापन
Businessman kidnapped and demanded ransom in Ludhiana
कारोबारी संभव जैन - फोटो : फाइल

विस्तार

लुधियाना के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके नूरवाला रोड इलाके में होजरी फैक्टरी चलाने वाले कारोबारी संभव जैन उर्फ शोबी को शुक्रवार रात अज्ञात आरोपियों ने अगवा कर लिया। आरोपियों ने संभव की पत्नी को फोन कर नकदी और जेवरात की मांग की। इसके बाद वे करीब दो से तीन घंटे तक जैन को शहर में ही घुमाते रहे। 

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को काबू करने के लिए ट्रैप लगा दिया। जब आरोपियों को पुलिस के ट्रैप की जानकारी मिली तो उन्होंने संभव की जांघ पर गोली मार कर उसे जगरांव पुल के पास फेंक दिया और वहां से उसी की कार में ही फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद तरुण जैन बावा संभव के परिवार के साथ वहां पहुंचे और उसे डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया। फिलहाल जैन की हालत खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Cricket WC 2023 Final: अगर जीता भारत तो भी चंडीगढ़ वाले नहीं मना पाएंगे जश्न... बंदिशों वाली एडवाइजरी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


होजरी फैक्टरी के बाहर से किया अगवा
प्रसिद्ध शरमण जी फैब्रिक्स के मालिक प्रेम सागर जैन के भतीजे और जैन होजरी के मालिक संभव जैन की नूरवाला रोड पर होजरी फैक्टरी है। जहां होजरी गुड्स तैयार किया जाता है। शुक्रवार रात करीब आठ से नौ बजे के बीच वह अपनी कीया कार में फैक्टरी से निकले। कुछ ही दूरी पर बाइक सवार कुछ युवकों ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद संभव ने आरोपियों से बात करनी चाही तो आरोपियों ने हथियार दिखाकर संभव को उसी की कार में बैठा लिया और अगवा कर लिया। 

आरोपियों ने संभव के फोन से ही उसकी पत्नी को फोन किया और उससे कहा कि पति की जान चाहती है तो घर में जितना कैश और जेवरात पड़े है वह इकट्ठा कर उन्हें देने की तैयारी कर ले। आरोपियों ने कहा कि वह अगला फोन जल्द ही करेंगे और उसके बाद वह जगह बता देंगे जहां कैश देना है। घबराई पत्नी ने सभी परिवार वालों को सूचना दी और कारोबारी तरुण जैन बावा को बताया। जिन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी और खुद भी पुलिस के साथ लुटेरों के पीछे लग गए।

दो से तीन घंटे तक आरोपी संभव को शहर में ही घुमाते रहे
कारोबारी संभव जैन को अगवा करने वाले आरोपी उसे किसी जगह पर ले जाने की बजाए उसे उसकी कार में ही लेकर घुमाते रहे। आरोपियों ने करीब दो से तीन घंटे तक संभव को घुमाया। जब उन्हें पता चल गया कि पुलिस उनका पीछा कर रही है तो उन्होंने संभव जैन को जांघ पर गोली मारी और जगरांव पुल के पास फेंक कर फरार हो गए। 

सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने संभव की पत्नी को जगरांव पुल पर पैसों से भरा बैग और जेवरात लेकर आने के लिए कहा था। इसलिए आरोपी जगरांव पुल के आस-पास ही थे। जैसे ही उन्हें पुलिस का पता चला तो उन्होंने गोली मार कर संभव को फेंक दिया। सभी लोग संभव को संभालने में लग गए और आरोपी मौका देख फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों का काफी दूर तक पीछा किया गया लेकिन वह फरार हो गए।


पूरी प्लानिंग के साथ किया गया था अपहरण
कारोबारी संभव जैन का अपहरण पूरी प्लानिंग के साथ किया गया था। आरोपियों को पूरी जानकारी थी कि संभव कहां रहता है और उसकी फैक्टरी कहां है। संभव जैन फैक्टरी में कितने बजे आता है और कितने बजे घर के लिए निकलता है। आरोपी यह भी जानते थे कि संभव अकेला किस समय निकलता है। रात को जब संभव फैक्टरी से निकला तो आरोपियों ने मौका देख वारदात को अंजाम दे दिया। सूत्र बताते है कि आरोपियों ने संभव जैन के घर के पास भी अपने साथियों को रैकी के लिए रोक रखा था कि घर में कौन कौन आता जाता है और परिवार वालों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए। जिसके बाद आरोपी वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो सके।

जांच में जुटी है कमिश्नरेट पुलिस : एसीपी
एसीपी नार्थ सुमित सूद ने बताया कि कारोबारी संभव जैन की हालत ठीक है। अपहरणकर्ता कौन थे अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से इस मामले को हल करने के लिए कई टीमें बनाई गई है। सभी टीमें अलग अलग थ्योरियों पर काम करने में जुटी है। सीनियर अधिकारी खुद इस मैटर पर जुटे है। संभव से पूछताछ के बाद कई इलाकों की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही उनका पता लगा काबू कर लिया जाएगा। फिलहाल थाना बस्ती जोधेवाल में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed