{"_id":"6557d040854c6db4e00e9b6a","slug":"making-noise-and-bursting-crackers-in-victory-celebration-will-be-costly-chandigarh-news-c-16-sml1026-285959-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cricket WC 2023 Final: अगर जीता भारत तो भी चंडीगढ़ वाले नहीं मना पाएंगे जश्न... बंदिशों वाली एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cricket WC 2023 Final: अगर जीता भारत तो भी चंडीगढ़ वाले नहीं मना पाएंगे जश्न... बंदिशों वाली एडवाइजरी जारी
Sat, 18 Nov 2023 02:12 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 02:12 AM IST
सार
पुलिस ने कहा है कि बिना मंजूरी पांच या उससे ज्यादा लोग सार्वजनिक स्थल पर अकारण इकट्ठा नहीं हो सकते। इसके अलावा पटाखे फोड़ने पर भी प्रतिबंध रहेगा। डीजे, कार म्यूजिक, ढोल, ड्रम बीट आदि ऊंची आवाज में रात 10 बजे के बाद सार्वजनिक स्थल पर नहीं चला पाएंगे।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में भारत की जीत पर यूं मना था जश्न
- फोटो : फाइल
विस्तार
रविवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में यदि भारत जीतता है तो भी चंडीगढ़ के लोग जश्न में पटाखे नहीं फोड़ पाएंगे। जश्न के दौरान हुड़दंग करना और पटाखे फोड़ना महंगा पड़ सकता है। चंडीगढ़ पुलिस ने इसके लिए एक एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Punjab: अगले एक साल तक कोर्ट में पेश नहीं होगा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, सुरक्षा कारणों से केंद्र ने लिया फैसला
विज्ञापन
पुलिस ने कहा है कि बिना मंजूरी पांच या उससे ज्यादा लोग सार्वजनिक स्थल पर अकारण इकट्ठा नहीं हो सकते। इसके अलावा पटाखे फोड़ने पर भी प्रतिबंध रहेगा। डीजे, कार म्यूजिक, ढोल, ड्रम बीट आदि ऊंची आवाज में रात 10 बजे के बाद सार्वजनिक स्थल पर नहीं चला पाएंगे। वहीं बिना मंजूरी के खुले में पब्लिक स्क्रीन नहीं लगा पाएंगे। मैच के दौरान कोई जुलूस आदि निकालने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट के ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम, 2000 के तहत जारी आदेशों को देखते हुए पुलिस यह यह एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए गए हैं।
दिवाली पर एक भी नहीं पकड़ पाए थे
दिवाली की रात शहर में जमकर नियमों की उल्लंघना करते हुए देर रात तक पटाखे चलाए गए थे। इसके बावजूद चंडीगढ़ पुलिस एक भी व्यक्ति को नहीं पकड़ पाई थी और न ही धारा 188 के तहत एक भी मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने 800 जवान शहर में उतारे थे और विशेष गश्त भी की थी। वहीं पिछले वर्ष सिर्फ दो मामले दर्ज हुए थे।