फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arrest, thief arrest in ludhiana, theft in ludhiana

दो घंटे बाद फिर वहीं चोरी करने पहुंचा, काबू

Mon, 28 Mar 2016 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 28 Mar 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
arrest, thief arrest in ludhiana, theft in ludhiana
गिरफ्तार - फोटो : demo pic
लड़कों के खालसा कॉलेज के बाहर से एक युवक ने एक्टिवा चोरी कर ली। कॉलेेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक की हरकतें कैद हो गई। आरोपी दो घंटे बाद फिर कॉलेज के बाहर वाहन चोरी करने पहुंचा। छात्रों ने उसे पहचान लिया और पकड़ लिया। सूचना के बाद पीसीआर दस्ते और थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


छात्र चिराग ने बताया कि उसने सुबह कॉलेज के बाहर अपनी एक्टिवा खड़ी की थी। करीब 12 बजे वह कॉलेज के बाहर आया तो एक्टिवा नहीं थी। उसने कॉलेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की तो उसने एक्टिवा चुराता एक युवक नजर आया। इसके बाद चिराग ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर एक्टिवा चोरी की सूचना दी। चिराग ने बताया कि वह परेशानी के कारण घर नहीं गया और अपने दोस्तों के साथ कॉलेज के बाहर ही खड़ा रहा।
विज्ञापन


इसी दौरान एक युवक आया और कॉलेज के बाहर वाहनों के आसपास घूमने लगा। युवक का हुलिया एक्टिवा चुराने वाले युवक से काफी मिल रहा था। जब उन्होंने उसकी तरफ देखा तो वह युवक उन्हें देखकर घबरा गया और भागने लगा। तब उन्हें शक हो गया और उसने अपने दोस्तों की मदद से उसको पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए युवक ने पूछताछ में बताया कि उसने एक्टिवा चोरी कर घुमारमंडी स्थित एक कांप्लेक्स के बाहर पार्किंग में खड़ी कर दी थी। अब वह दूसरा वाहन चोरी करने आया था। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक से अभी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed