{"_id":"57c9ae1e4f1c1bd4352cb1fa","slug":"arrest-sho-arrest-in-bribe-case-khanna-bribe-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएचओ समराला पर भ्रष्टाचार का केस, गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएचओ समराला पर भ्रष्टाचार का केस, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना)
Updated Fri, 02 Sep 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
घूस लेते हुए लेखपाल गिरफ्तार
- फोटो : demo pic
पुलिस जिला खन्ना के समराला थाना एसएचओ दविंदरपाल सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर रिश्वत के रूप में ली गई एक लाख 70 हजार रुपये की नगदी भी बरामद कर ली गई। यह रकम नशा तस्करी के केस को रफा दफा करने के लिए ली गई थी। सौदेबाजी में दलाल की भूमिका निभाने वाले जगदेव सिंह निवासी बहिलोलपुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे 50 हजार रुपये बरामद हुए।
एसएचओ और दलाल के खिलाफ कर्मजीत कौर निवासी बगली कलां की शिकायत पर कार्रवाई की गई। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि बलजीत सिंह निवासी बगली कलां के खिलाफ तीन मई 2016 को समराला थाना में नशा तस्करी का केस दर्ज किया गया था। उससे दो किलो 700 ग्राम अफीम और करीब 75 किलो भुक्की बरामद हुई थी।
बलजीत की पत्नी कर्मजीत कौर ने एसएसपी से शिकायत की थी कि उसके रिश्तेदार जगदेव सिंह ने केस रफा दफा करवाने के लिए उनसे सवा तीन लाख रुपए लिए थे। शिकायत की जांच के बाद जगदेव सिंह के खिलाफ 31 अगस्त को धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जगदेव ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि एक लाख 70 हजार रुपये एसएचओ दविंदरपाल सिंह को दिए गए थे। इस पर एसएचओ को भी गिरफ्तार कर लिया गया।