फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   agreement, agreement in farmers family and commission, bhatinda agreement

किसान के परिजनों और आढ़ती में समझौता

Tue, 23 Aug 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Tue, 23 Aug 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
agreement, agreement in farmers family and commission, bhatinda agreement
समझौता - फोटो : demo
जमीन की कुर्की से परेशान होकर खुदकुशी करने वाले युवा किसान गुरदास सिंह के परिजनों और भारतीय किसान यूनियन के नेताओं के आढ़ती साधू राम रोमाणा से समझौता हो गया है। इसके बाद यूनियन ने अपना संघर्ष वापस ले लिया। डिप्टी कमिश्नर डॉ. बसंत गर्ग से मंगलवार को हुई किसान नेताओं की बैठक में यह मामला निपट गया।
विज्ञापन


साढे़ सात लाख के कर्ज के बदले अदालत से जमीन की कुर्की के आदेश लेने वाले आढ़ती ने उक्त कर्ज माफ कर केस वापस लेने और मृतक के परिवार को चार लाख आर्थिक सहायता दी है।  इसके बाद मृतक युवा किसान गुरदास सिंह का उसके गांव जीदा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


डेढ़ एकड़ जमीन के मालिक किसान की जमीन की कुर्की 30 अगस्त को होनी थी। इससे परेशान होकर किसान ने रविवार रात को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। किसानों ने कुर्की का केस करने वाले आढ़ती के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर संघर्ष शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन सिधूपुर पंजाब के नेता काका सिंह कोटडा और जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह ने यह पुष्टि करते हुए बताया कि डिप्टी कमिश्नर के साथ हुई बैठक में पंजाब सरकार की ओर से तीन लाख मुआवजा कुछ ही दिनों में देने का वादा किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed