फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Accuseds of mobile phones robbing arrested in Jalandhar

लुधियाना: राहगीरों से मोबाइल फोन लूटने वाले दो गिरफ्तार, ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए करते थे लूटपाट

Tue, 05 Oct 2021 07:54 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 05 Oct 2021 07:54 PM IST
सार

पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करते हैं। इस समय आरोपी लूट की योजना में इलाके में घूम रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। 
 

विज्ञापन
Accuseds of mobile phones robbing arrested in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहगीरों से हथियारों के बल पर मोबाइल फोन और अन्य सामान की लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को थाना दरेसी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को बिंद्रा काॅलोनी इलाके में लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने चिट्टी काॅलोनी निवासी दीपक और हजूरी बाग काॅलोनी निवासी मंजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - हरीश चौधरी से खास बातचीत: कांग्रेस आलाकमान के प्रतिनिधि की दो टूक, इस्तीफे पर अड़े रहे सिद्धू तो प्लान बी तैयार 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करते हैं। इस समय आरोपी लूट की योजना में इलाके में घूम रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। 

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से हथियार के बल पर लूटे गए दो मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी शाॅर्टकट तरीके से पैसा कमाने, नशापूर्ति करने के साथ-साथ ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए लूटपाट कर सामान को सस्ते भाव में बेच देते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने इलाके में कई वारदातों को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed