{"_id":"5beda2b1bdec22693c10438b","slug":"91542300337-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही प्लाट का कई लोगों के साथ ब्याना कर मारी लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही प्लाट का कई लोगों के साथ ब्याना कर मारी लाखों की ठगी
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही प्लाट दिखाकर आठ लोगों से 42 लाख ठगे
आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पैसे इनवेस्ट करने का झांसा देकर ठग दंपति ने एक ही प्लॉट का आठ जगह पर ब्याना कर 42 लाख रुपये ठग लिए। पैसे ऐंठने के बाद आरोपी दंपति फरार हो गया। इसकी शिकायत पुलिस के पास की गई तो मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आजाद नगर निवासी जोगिंदरपाल सिंह की शिकायत पर महा सिंह नगर निवासी नवीन शर्मा और उसकी पत्नी रेणू शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
जोगिंदरपाल ने बताया कि उसने एक साइकिल कंपनी में 30 साल नौकरी की है। नौकरी के दौरान उसने पैसा-पैसा जोड़कर धनराशि इकट्ठा की थी। कुछ साल पहले उसने कंपनी से सारे फंड व अन्य पैसे निकलवाकर बैंक में जमा करा दिए। करीब दो साल पहले नवीन के साथ उसकी मुलाकात हुई तो नवीन ने उससे 50हजार रुपये उधार मांगे। उसने जान पहचान के नाते पैसे दे दिए। अगले दिन आरोपी ने उसे प्लाट दिलाने का झांसा दिया। कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे लोहारा में प्लाट दिखाया जो उसने सौ गज का खरीदा था लेकिन उससे कहा कि एक हजार गज का प्लाट उसने लिया है। उसने अपने ब्याने पर उसे 12 लाख रुपये का ब्याना करा दिया। इसी दौरान आरोपी ने वहीं प्लाट किसी को 13 लाख रुपये ब्याने पर दिया। ऐसा करते आरोपी ने कुल आठ लोगों से 42 लाख रुपये का ब्याना ले लिया। जब सभी लोग अपना ब्याना देकर प्लाट पर गए तो वहां सभी लोग आपस में बहस करने लगे। जब कालोनी मालिक ने आरोपी नवीन को बुलाया तो वह भाग गया। इसके बाद पुलिस के पास शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।