फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity worker jumps into Yamuna amid domestic strife; crocodile blocks rescue path.

Agra News: गृहक्लेश में विद्युतकर्मी यमुना में कूदा, मगरमच्छ ने रोक दिया रेस्क्यू का रास्ता

Sat, 05 Sep 2026 12:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Electricity worker jumps into Yamuna amid domestic strife; crocodile blocks rescue path.
बटेश्वर नारंगी घाट पुल से यमुना मे छलांग लगाकर कूदे रामनरेश का फ़ाइल फोटो - फोटो : सांकेतिक
बटेश्वर। बटेश्वर धाम स्थित नौरंगी घाट पुल से शुक्रवार सुबह गृहकलह से क्षुब्ध युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। टेंपो चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस को पुल की रेलिंग के पास युवक की चप्पलें पड़ी मिलीं। पुलिस के बताने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान नदी में मगरमच्छ दिखाई देने पर रेस्क्यू के लिए लाए गए गोताखोरों ने नदी में उतरने से इन्कार कर दिया। बचाव कार्य रुकने से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने पुल पर ट्रक खड़ा कर जाम लगा दिया, जिससे एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जाम खुलवाने के लिए परिजन और ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

सुबह करीब 10:30 बजे नसीरपुर जिला फिरोजाबाद के निवासी रामनरेश (40) नसीरपुर विद्युत उपकेंद्र में संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात थे। सुबह वह टेंपो से बटेश्वर धाम स्थित नौरंगी घाट पुल पर पहुंचा और वहीं से उसने यमुना में छलांग लगा दी। टेंपो चालक रामनरेश को पहले से जानता था तो उसने मामले की जानकारी नौरंगी घाट चौकी और बटेश्वर चौकी पुलिस को दी। नौरंगी घाट चौकी प्रभारी और बटेश्वर चौकी इंचार्ज स्थानीय गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर परिजन और ग्रामीण भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

गोताखोर अनिल गोस्वामी और राजकुमार नरवरिया जैसे ही नदी में उतरने लगे, तभी वहां एक मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देख गोताखोरों ने नदी में उतरने से इनकार कर दिया। रेस्क्यू रुकने से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने पुल पर ट्रक खड़ा कर जाम लगा दिया। जाम करीब एक घंटे तक लगा रहने से यातायात व्यवस्था अवरुद्ध हो गई। जाम खुलवाने के दौरान परिजन और ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। मामले की जानकारी के बाद सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी भी मौके पर पहुंच गईं। सीओ के समझाने और संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप पर पीएसी के विशेषज्ञ गोताखोरों को बुलाए जाने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला। देर रात तक पुलिस और ग्रामीण गोताखोरों की टीम के आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम
रामनरेश के भतीजे मुकेश ने बताया कि सुबह चाचा रामनरेश का चाची सुलेखा से विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से निकल आए और यमुना में छलांग लगा दी। रामनरेश ने अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन बच्चों को बिलखते छोड़ा है। बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है, जबकि एक बेटा और एक बेटी अविवाहित हैं।

आगरा और फिरोजाबाद से पीएसी के गोताखोरों को बुलाकर संविदा विद्युतकर्मी की नदी में तलाश कराई जा रही है। फिलहाल घटना के संबंध में परिजन की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - जितेंद्र कुमार, एसीपी बाह
-----------
जान नहीं...काम बचाने के लिए उलझी दो थानों की पुलिस
फोटो-202-आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा जाम लगाने से नौरंगी पुल पर खड़े वाहन। स्रोत ग्रामीण
- बाह और नसीरपुर थाने की पुलिस के बीच दो घंटे चली खींचतान, गोताखोर बुलाने में देरी पर गुस्साए ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। विद्युत संविदाकर्मी के यमुना में कूदने के बाद सूचना पर बाह पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मामला फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र का बताया। जानकारी के बाद नसीरपुर थाने की भी पुलिस पहुंच गई और घटना स्थल को आगरा के बाह को बताया। करीब दो घंटे तक चले सीमा विवाद में विद्युतकर्मी की जान बचाने की परवाह को ताक पर रख दिया गया। इस बात से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार कीर्ति चौधरी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय यादव मौके पर पहुंचे।

वर्जन
विद्युत संविदाकर्मी की तलाश के लिए आगरा और एटा से आरएएफ और गोताखोरों की विशेष टीम की बुलाया गया है। फिरोजाबाद पुलिस की ओर सीमा विवाद जैसा कोई मामला नहीं था। सूचना मिलने के बाद मैं स्वयं मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया। परिजन और ग्रामीणों से वार्ताकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। - चंचल त्यागी, क्षेत्राधिकारी, सिरसागंज

बटेश्वर नारंगी घाट पुल से यमुना मे छलांग लगाकर कूदे रामनरेश का फ़ाइल फोटो

बटेश्वर नारंगी घाट पुल से यमुना मे छलांग लगाकर कूदे रामनरेश का फ़ाइल फोटो- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed