{"_id":"5a9ec2154f1c1ba32a8baf41","slug":"91520353813-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो चालक को रूमाल सुंघा कर किया बेहोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटो चालक को रूमाल सुंघा कर किया बेहोश
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
चालक को अगवा कर ऑटो ले गए लुटेरे
-बठिंडा और मानसा पुलिस दौड़ाती रही पीड़ित को
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
शहर में जहर खुरानी गिरोह ने फिर से लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। एक माह पहले इस गिरोह के तीन सदस्यों ने एक ऑटो चालक को रुमाल से कुछ सुंघा कर बेहोश करने के बाद अगवा कर लिया था। इस के बाद आरोपियों ने बेहोशी की हालत में ऑटो चालक को सड़क पर फेंक दिया और उसका ऑटो लेकर फरार हो गए। एक माह बाद आटो चालक पुलिस के पास शिकायत दी। पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में पीड़ित ऑटो चालक नीटू शर्मा ने बताया कि 28 जनवरी को वह बठिंडा के बस स्टैंड के बाहर रात करीब साढे़ आठ बजे सवारी का इंतजार कर रहा था तो दो व्यक्ति व एक महिला उसके पास आए। उसका ऑटो गांव कोट शमीर तक जाने के लिए बुक कर लिया। इसके बाद जब वह उक्त तीनों को गांव कोटशमीर की तरफ लेकर जा रहा था तो रास्ते में पुलिस लाइन के आगे तीनों ने उसे रुमाल से कुछ सुंघाया तो उसने ऑटो रोक दिया। इसके बाद उसे कुछ पता नही चला कि वह कहां है। जब उसे होश आया तो पता चला कि वह मानसा को जाती सड़क पर स्थित गांव भैणी बाघा व खोखर रोड पर पड़ा हुआ है। पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह मानसा पुलिस के पास शिकायत करने पहुंचा तो उसे पुलिस ने कहा कि उक्त वारदात वाला क्षेत्र उनके एरिया में नहीं आता इस लिए आप बठिंडा पुलिस के पास शिकायत करें। दो दिन पहले पीड़ित ने थाना सिविल लाइन पुलिस को अपने साथ हुई घटना के बारे में शिकायत दी। इस संबंध में थाना कचहरी चौकी प्रभारी गणेश्वर कुमार ने कहा कि पहले तो पीड़ित को कुछ पता ही नहीं चल रहा था कि वो बठिंडा या मानसा पुलिस के पास शिकायत करें। इस लिए मामला दर्ज करने में देरी हो गई थी । उन्होंने बताया कि पीड़ित बठिंडा पुलिस के पास दो दिन पहले ही शिकायत लेकर पहुंचा था। जिस की जांच करने के बाद पुलिस ने एक महिला समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कर लिया है।