फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मामला थाना रायकोट में हैडकास्टेबल की और से खुद को गोली मार आत्महत्या करने का

मामला थाना रायकोट में हैडकास्टेबल की और से खुद को गोली मार आत्महत्या करने का

Fri, 25 May 2018 10:00 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
मामला थाना रायकोट में हैडकास्टेबल की और से खुद को गोली मार आत्महत्या करने का
दो भाई, पिता समेत सात पर केस दर्ज
विज्ञापन

थाना रायकोट में हेड कांस्टेबल की आत्महत्या करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। थाना सिटी रायकोट की छत पर खुद की ही छाती में एके 47 से गोली मार आत्महत्या करने वाले हेड कांस्टेबल बलजिन्द्र सिंह की मौत के बाद पुलिस ने सात आरोपियो पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने मृतक के दो भाइयो, पिता सहित रायकोट के नायब तहसीदार को भी नामजद किया है। खबर लिखे जाने तक किसी की भी गिरफ्तारी नही हो पाई थी।

एसएचओ रणजीत सिंह नें बताया कि वीरवार को गोली मारने के बाद बलजिंद्र सिंह को लुधियाना सिविल अस्पताल रेफर कर दिया था। रायकोट के लाइफ केयर अस्पताल से ही साथी पुलिस कर्मी बलजिन्द्र सिंह को डीएमसी अस्पताल ले गए। डीएमसी अस्पताल के प्रंबधन ने वहां पहुंचते ही बलजिंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस जिला लुधियाना देहाती के डीएसपी (डी) व रायकोट के अतिरक्त डीएसपी प्रभारी अमनदीप सिंह बराड ने बताया बलजिन्द्र सिंह का अपने ही परिवार के लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद रहता था। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मृतक के पिता अजायब सिंह, दो सगे भाइयों शमशेर सिंह व सुखजिंद्र सिंह, ताया के बेटे बहादुर सिंह पुत्र जरनैल सिंह, बहन हरंबस कौर, दामाद बलराज सिंह सहित तहसीलदार पर मामला दर्ज किया है। आरोपियो की तलाश में छापामारी जारी है। डीएसपी अमनदीप बराड नें साफ किया कि दर्ज मामले में सिर्फ तहसीलदार को ही नामजद किया गया है जबकि तहसीलदार का नाम क्या है, यह नही लिखा गया और वह अज्ञात ही है। उल्लेखनीय है कि वीरवार को स्थानीय एसडीएम के समक्ष चल रहे केस में एक तहसीलदार ने ही कानून के मुताबिक बलजिंद्र सिंह की पौने एकड़ की वसीयत तोड़ी थी। अपने हाथों से जमीन खिसकती देख परेशान हुए बलजिन्द्र सिंह नें खुद को थाने की छत पर ले जाकर गोली मार जान दे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed