फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नशे के लिए करते थे लूटपाट, 3 गिरफ्तार

नशे के लिए करते थे लूटपाट, 3 गिरफ्तार

Fri, 16 Feb 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
नशे के लिए करते थे लूटपाट, 3 गिरफ्तार
नशे के लिए करते थे लूटपाट, 3 गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों से आठ मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
नशे की पूर्ति के लिए लूटपाट की वारदातें करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को थाना दरेसी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को बाजवा नगर पुलिस के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के आठ मोबाइल फोन बरामद किए है।
पुलिस ने गिरफ्त में आए साजन, साहिल और पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। थाना दरेसी के एसएचओ सुरिंदर कमल ने बताया कि पुलिस ने बाजवा नगर पुली के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लूट के मोबाइल बेचने जा रहे है। पुलिस ने नाकाबंदी दौरान उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन

इनके कब्जे से आठ मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी नशा करने के आदी है और नशे की पूर्ति के लिए वारदातें करते थे। लूट के पैसों से नशा खरीदते थे। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी दो दर्जन से ज्यादा वारदातें कर चुके है। वह ज्यादातर प्रवासी मजदूरों को अपना निशाना बनाते थे। आरोपी पुलिस रिमांड पर है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई मामलों का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed