फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   संगरूर में अलग-अलग जगह दो व्यक्तियों ने की खुदकुशी

संगरूर में अलग-अलग जगह दो व्यक्तियों ने की खुदकुशी

Wed, 28 Nov 2018 09:43 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
संगरूर में अलग-अलग जगह दो व्यक्तियों ने की खुदकुशी
संगरूर में दो युवकों ने की खुदकुशी
विज्ञापन

एक ने लगाया फंदा, दूसरे ने ट्रेन के नीचे आकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने खुदकुशी कर ली। गांव लोहाखेड़ा में जहां एक नौजवान ने आर्थिक तंगी के कारण फंदा लगा लिया, वहीं गांव लदाल में एक व्यक्ति ने ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी।
कस्बा लौंगोवाल के नजदीकी गांव लोहाखेड़ा के रहने वाले गुरप्रीत सिंह (22) ने सुबह करीब आठ बजे अपने घर के बाहर लगे पेड़ से फंदा लगा लिया। सहायक थानेदार संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में मृतक के पिता काका सिंह ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है और उनके पास महज एक एकड़ जमीन है। घर में आर्थिक संकट होने के कारण गुरप्रीत सिंह परेशान रहता था और इसी परेशानी के चलते उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

दूसरी घटना गांव लदाल की है। वहां फरीद खान(35) ने ट्रेन के नीचे आकर अपनी जान दे दी। रेलवे के सहायक थानेदार गेला सिंह ने बताया कि फरीद खान ने ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी की है। मृतक के पिता मिट्ठू खान के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया है। फरीद खान ने खुदकुशी क्यों की इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
फोटो:28एसजीआरपी01:गुरप्रीत सिंह की फाइल फोटो।
फोटो:28एसजीआरपी02:फरीद खान की फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed