फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   70 year old woman murdered in Ludhiana

लुधियाना में कत्ल: 70 साल की महिला को पड़ोसी ने उतारा मौत के घाट, जादू-टोना करने का था शक

Mon, 20 Dec 2021 06:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Dec 2021 06:28 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में जादू-टोने के शक में 70 साल की महिला की हत्या कर दी गई। पड़ोसी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
70 year old woman murdered in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के राहों रोड के गांव चूहड़वाल में एक युवक ने अपनी पड़ोसी बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। युवक को शक था कि उक्त बुजुर्ग महिला जादू टोना करती है। रविवार को हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गया। बुजुर्ग महिला स्वर्ण कौर (70) के परिवार वाले उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में गुरमेल सिंह की शिकायत पर चूहड़वाल निवासी जसपाल सिंह उर्फ जस्सा और उसकी मां सतनाम कौर के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव भी परिजनों को दे दिया है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर लवदीप सिंह ने बताया कि गुरमेल सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह खेतीबाड़ी करता है। आरोपियों का घर उनके घर के एकदम सामने है। आरोपियों को शक था कि उनकी मां स्वर्ण कौर जादू टोना करती है लेकिन स्वर्ण कौर हर बार ऐसा घिनौना काम करने से मना करती थी और कहती थी कि वह दो बार गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जादू टोना किसलिए और किस कारण करेगी। आरोपी इस बात को मानने को तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर कई बार बहस हुई थी। शनिवार की रात को आरोपी जस्सा उसकी मां के साथ कहासुनी कर रहा था और धमकी देकर गया था कि उसे अंजाम काफी बुरा भुगतना पड़ेगा। रविवार को स्वर्ण कौर घर के बाहर निकली तो आरोपी ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। बुजुर्ग महिला के चीखने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आरोपी वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed