फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   होटल के एसी में छिपा कर रखी थी हेरोइन, निशानदेही पर एसटीएफ ने की बरामद

होटल के एसी में छिपा कर रखी थी हेरोइन, निशानदेही पर एसटीएफ ने की बरामद

Mon, 06 May 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
होटल के एसी में छिपा कर रखी थी हेरोइन, निशानदेही पर एसटीएफ ने की बरामद
होटल के एसी में छिपाई हेरोइन एसटीएफ ने पकड़ी
विज्ञापन

लुधियाना। मोहाली में पुलिस मुलाजिमों के साथ मारपीट कर फरार हुए नशा तस्कर गुरिंदर सिंह उर्फ गिंदा को उसके दो साथियों के साथ एसटीएफ की लुधियाना टीम ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 150 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो सौ ग्राम हेरोइन और बरामद की है। आरोपियों ने यह हेरोइन डीएमसी अस्पताल के पास स्थित एक होटल के कमरे में लगे एसी में छिपा रखी थी। एसटीएफ लुधियाना के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि गिंदा करीब छह महीने पहले मोहाली पुलिस के मुलाजिमों को मारपीट कर फरार हो गया था। आरोपी ने रविंदर सिंह चावला और कर्मजीत सिंह कमा के साथ मिल कर हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। एक दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी रविंदर सिंह चावला ने डीएमसी अस्पताल के पास स्थित एक होटल में कमरा किराए पर लिया हुआ था। जिसके अंदर लगे एसी में आरोपी ने हेरोइन छिपा रखी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वह हेरोइन भी बरामद कर ली। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed