{"_id":"5a4d09204f1c1baa268b7708","slug":"61514998048-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजाई में दम घुटने से हुई छात्रा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजाई में दम घुटने से हुई छात्रा की मौत
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दम घुटने से हुई थी छात्रा की मौत
पोस्टमार्टम के दौरान हुआ में खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
कैंट में रहने वाली चौदह वर्षीय छात्रा वंदना की मौत दम घुटने के कारण हुई थी। इसका खुलासा डाक्टरों के बोर्ड की ओर से किए गए शव के पोस्टमार्टम के दौरान हुआ। हालांकि डाक्टरों ने पोस्टमार्टम के दौरान शव के कुछ नमूनों को जांच के लिए लैब भेजे हैं।
बीती 31 दिसंबर को छात्रा वंदना कैंट स्थित अंदर घर में रजाई ओढ़कर सो रही थी। शाम को 31 दिसंबर के समागम में जाने के लिए बहन वंदना को उठाने गई। वह बेहोशी की हालत में बेड पर थी। इसके बाद छात्रा के परिजन उसे मिलिट्री के अस्पताल ले गए, वहां छात्रा ने कुछ समय बाद दम तोड़ दिया था । मंगलवार को सरकारी डाक्टरों के बोर्ड की ओर से किए गए शव के पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि छात्रा की मौत दम घुटने से ही हुई है। पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव को परिजनों के हवाले कर दिया। परिजन शव को अपने घर मेरठ ले गए। वंदना बठिंडा चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित एक प्राइवेट स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी । छात्रा को नजदीक से जानने वाले उसके एक पड़ोसी ने बताया कि वंदना पढ़ाई में बहुत होशियार थी और उसका सपना था कि वह पढ़ाई करने के बाद देश की सेवा करने के लिए उच्च पद पर जाए और गरीब व बेसहारा लोगों की सहायता कर सकें। पड़ोसी ने बताया कि वंदना समय की बहुत पाबंद थी ।