{"_id":"5b5b4e804f1c1bee748b6445","slug":"51532710528-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल से लाकर पंजाब में करते थे शराब की सप्लाई, तीन सौ पेटी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिमाचल से लाकर पंजाब में करते थे शराब की सप्लाई, तीन सौ पेटी बरामद
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
शिमला के ध्यानार्थ..........
हिमाचल से लाकर पंजाब में करते थे शराब की सप्लाई, तीन सौ पेटी बरामद
-ट्रक छोड़ कर दोनों तस्कर हुए फरार, शराब साहनेवाल पुलिस ने की बरामद
दोनों शराब तस्करों की तलाश में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हिमाचल के बनूड़ इलाके से ट्रक में शराब लाकर पंजाब के अलग अलग जिलों में सप्लाई करने वाले दो तस्कर थाना साहनेवाल की पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, जबकि पुलिस ने ट्रक में लोड कर रखी शराब बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक ट्रक में तीन सौ पेटी शराब पड़ी थी जो बरामद की गई है। पुलिस ने यह शराब टैंपू यूनियन के पास से बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले शिवा और रवि के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस द्वारा दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी रवि और शिवा हिमाचल से शराब से भरा ट्रक लेकर आए हुए है और उन्होंने पंजाब के अलग अलग जिलों में शराब की सप्लाई करनी है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद वहां छापामारी की तो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। जबकि पुलिस नेट्रक कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक रवि और शिवा काफी समय से शराब तस्करी का धंधा कर रहे है। पुलिस की अलग अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। उम्मीद है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।