{"_id":"5b4b7a6f4f1c1b46748b4e8d","slug":"51531673199-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसरबाजों ने तीन लोगों के बदले एटीएम, निकलवाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौसरबाजों ने तीन लोगों के बदले एटीएम, निकलवाए
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज, तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। एटीएम से पैसे निकलवाने आए भोले-भाले लोगों का नौसरबाज गिरोह के सदस्यों धोखे नेे एटीएम कार्ड बदल लिया। आरोपियों ने उनके जाने के बाद उनके खाते से पैसे भी निकलवा लिए। जब खाते से पैसे निकल गए तो पीड़ित लोग तुरंत बैंक पहुंचे। उन्हें तब पता चला कि उनका कार्ड बदला जा चुका है। इसके बाद उन्होंने कार्ड बंद कराए और थाना डिवीजन छह की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अलग-अलग लोगों की शिकायत पर तीन मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
बाबा दीप सिंह नगर निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसका खाता एक निजी बैंक में है। वह कुछ दिन पहले शेरपुर स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने गया था। वहां पर पहले से ही मौजूद एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उसका कार्ड बदल लिया। जब वह वहां से वापस आ गए तो आरोपियों ने उसके खाते से साढ़े 16 हजार रुपये निकलवा लिए। इसके बाद वह बैंक गए और उन्होंने थाना डिवीजन छह को शिकायत दी। वहीं दूसरे मामले में नौसरबाजों ने शेरपुर खुर्द निवासी वंदना भारती का एटीएम कार्ड बदल हजारों रुपये की नकदी निकलवा ली। वंदना भारती के अनुसार उनका पंजाब एंड सिंध बैंक में खाता है। कुछ दिन पहले वह शेरपुर स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम पर पैसे निकलवाने के लिए गई तो वहां मौजूद एक युवक ने उनका एटीएम कार्ड धोखे से बदल लिया। उसके कार्ड के बदले उसे दूसरा कार्ड थमा दिया। वह बिना देखे कार्ड लेकर घर चली आई। उसके बाद उसके खाते से आरोपियों ने 53 हजार रुपये निकलवा लिए। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शेरपुर स्थित आईडीबीआई बैंक के बाहर भी नौसरबाजों ने भगत सिंह नगर कॉलोनी निवासी अनुराग नारायण का एटीएम कार्ड बदल दिया। बाद में नौसरबाजों ने अनुराग नारायण के एटीएम कार्ड से 19 हजार निकलवाए हैं। सभी मामलों में पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।