फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बंदूक की नोक पर स्ूल चौकीदार को बनाया बंधक, 2 लाख की नगदी लूटी

बंदूक की नोक पर स्ूल चौकीदार को बनाया बंधक, 2 लाख की नगदी लूटी

Sat, 15 Dec 2018 10:03 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
बंदूक की नोक पर स्ूल चौकीदार को बनाया बंधक, 2 लाख की नगदी लूटी
स्कूल चौकीदार को बंधक बना 2 लाख लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा। बरनाला रोड पर स्थित सेक्रेड हॉर्ट कान्वेंट स्कूल में शनिवार को सुबह लगभग 3.30 बजे 8 लुटेरे घुस आए। लुटेरों ने बंदूक के बल पर स्कूल चौकीदार को बंधक बना लिया और स्कूल ऑफिस की सेफ में रखे लगभग दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। जाते समय लुटेरे चौकीदार की बाइक भी अपने साथ ले गए। थाना सिटी पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

स्कूल प्रिंसिपल अंजना ने बताया कि सुबह लगभग 3.30 बजे हथियार बंद लुटेरे स्कूल की दीवार फांद अंदर घुस आए। उन्होंने स्कूल चौकीदार साधु सिंह को बंदूक के बल पर बंधक बना लिया। लुटेरों ने रिसेप्शन का दरवाजा तोड़ कैश रूम में दाखिल हो गए। इसके बाद अलमारी का सेफ तोड़कर उसमें रखे लगभग दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। लुटेरों के जाने के बाद चौकीदार ने साधु सिंह ने इसकी जानकारी उन्हें दी। थाना सिटी इंचार्ज रणजीत सिंह ने बताया शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed