फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   क्वार्टर गार्द इंचार्ज ने संदिग्ध हालात में खुद को मारी गोली

क्वार्टर गार्द इंचार्ज ने संदिग्ध हालात में खुद को मारी गोली

Sat, 24 Mar 2018 09:59 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
क्वार्टर गार्द इंचार्ज ने संदिग्ध हालात में खुद को मारी गोली
क्रासर
विज्ञापन

गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल में कराया उपचाराधीन, हालत गंभीर
अधिकारियों का कहना राइफल साफ करते समय अचानक चली गोली
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पुलिस लाइन में शनिवार सुबह क्वार्टर गार्द के इंचार्ज हेड कांस्टेबल बलविंदर सिंह को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। उसे गंभीर हालत में डीएमसी में दाखिल कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक बलविंदर सिंह कुछ दिन से परेशान था। इस कारण उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की है। उधर अधिकारियों का कहना है कि बलविंदर सिंह अपनी राइफल साफ कर रहा था। राइफल लोडेड थी जिस बारे में उसे पता नहीं था और अचानक गोली चल गई। इससे वह घायल हो गया। थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बलविंदर सिंह क्वार्टर गार्द का इंचार्ज था। शनिवार सुबह 7.30 बजे वो ड्यूटी की हाजिरी लगाने के लिए पुलिस लाइन पहुंचा था। जहां हाजिरी लगाने के बाद वह कमरे में बैठकर अपनी राइफल साफ कर रहा था। अचानक उसकी राइफल से गोली चल गई जो उसके पेट में जा लगी। गोली की आवाज सुनते ही बाहर खड़े सभी मुलाजिम अंदर गए तो बलविंदर खून से लथपथ नीचे गिरा हुआ था। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना डिवीजन आठ के एसएचओ इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि वह डीएमसी अस्पताल में बलविंदर सिंह के बयान दर्ज करने के लिए गए थे मगर वहां पर उसकी हालत ठीक नहीं थी। डॉक्टरों ने बयान लेने से मना कर दिया। उसके बयान दर्ज करने के बाद ही सारी बात पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed