फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मोटरसाइकिल सवार युवकों ने डिपार्टमेंटल स्टोर मालिक को मारी गोलियां

मोटरसाइकिल सवार युवकों ने डिपार्टमेंटल स्टोर मालिक को मारी गोलियां

Wed, 11 Jul 2018 10:57 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
मोटरसाइकिल सवार युवकों ने डिपार्टमेंटल स्टोर मालिक को मारी गोलियां
बाइक सवारों ने डिपार्टमेंटल स्टोर मालिक को मारी गोलियां
विज्ञापन

एक गोली छूकर तो दूसरी पेट के पास जाकर लगी, हालत खतरे से बाहर
अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हैबोवाल के ग्रीन एन्क्लेव इलाके में बाइक सवार दो युवकों ने डिपार्टमेंटल स्टोर मालिक पर गोलियां चला दी। एक गोली उसके गाल को छू कर चली गई, जबकि दूसरी पेट के पास लग गई। हमले के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों के साथ घायल को इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल की पहचान चूहड़पुर के रहने वाले मनप्रीत सिंह के रुप में हुई है। थाना हैबोवाल की पुलिस ने मनप्रीत की शिकायत पर बाइक सवार युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।

मनप्रीत सिंह की चूहड़पुर रोड पर ही खालसा करियाना स्टोर के नाम से दुकान है। मंगलवार की रात को वह दुकान बंद कर बाहर ही खड़ा था कि इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक डिपार्टमेंट के बाहर आ पहुंचे। आते ही युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। जब तक मनप्रीत कुछ समझ पाता एक गोली उसके गाल को छू कर निकल गई, जबकि दूसरी पेट के पास जा लगी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और नीचे गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना हैबोवाल के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी युवकों का कुछ पता नहीं चला है। उनका पता लगाया जा रहा है। परमदीप सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की गई थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण युवकों की तस्वीर पूरी तरह से क्लीयर नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाइक का नंबर भी नहीं आया। पुलिस यह भी जांच करने में जुटी हुई है कि आरोपी की किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश तो नहीं। पुलिस इस मामले में कई थ्योरियों पर काम करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed