{"_id":"5b9008c5867a55014042cc9b","slug":"21536166085-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार के बल पर लूटा था राहगीर से मोबाइल फोन, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियार के बल पर लूटा था राहगीर से मोबाइल फोन, एक गिरफ्तार
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी के कब्जे से मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हथियार के बल पर मजदूर से मोबाइल फोन लूटने वाले एक आरोपी को थाना डिवीजन दो की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को इलाके से ही नाकाबंदी के दौरान धर दबोचा। उसके कब्जे से मोबाइल बरामद कर लिया गया है। आरोपी की पहचान चंडीगढ़ रोड के सेक्टर 32 निवासी चरणजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी चरणजीत सिंह से पूछताछ कर हरबंसपुरा के रहने वाले राघव की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश करेगी।
जांच अधिकारी कांस्टेबल गुरमेल सिंह ने बताया कि इंडस्ट्री एरिया ए निवासी मोहम्मद राहेल जन्माष्टमी की रात को पैदल ही किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दोनों आरोपियों ने उसे घेर लिया और हथियार के बल पर मोबाइल छीन लिया। उसके बाद आरोपी उसे धमकियां देते हुए फरार हो गए। मोहम्मद राहेल ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मोहम्मद राहेल के अनुसार दोनों आरोपी एक-दूसरे को नाम से पुकार कर फरार हो गए थे। गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी चरणजीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा हुआ फोन बरामद कर लिया है। आरोपी राघव अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।