फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ट्रैवल एजेंट नीतिश घई पर एक और मामला दर्ज

ट्रैवल एजेंट नीतिश घई पर एक और मामला दर्ज

Fri, 27 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
ट्रैवल एजेंट नीतिश घई पर एक और मामला दर्ज
कनाडा भेजने का झांसा देकर ठगे 18 लाख
विज्ञापन

-एक अन्य मामले में विदेश भेजने के नाम पर ऐंठे 81 हजार
-ट्रैवल एजेंट नीतिश घई पर एक और मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कनाडा भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंट के चंगुल में फंसे एक व्यक्ति से ट्रैवल एजेंट ने साढ़े 18 लाख रुपये ऐंठ लिए। बाबा थान सिंह चौक के पास रहने वाले नीरज गुप्ता की शिकायत पर थाना डिविजन सात की पुलिस ने ट्रैवल एजेंट सुखविंदर कौर निवासी बठिंडा वीरपाल कौर, कमलजीत सिंह, रितेश शाह, भावेश गिरि पर मामला दर्ज किया है। नीरज गुप्ता द्वारा पुलिस के पास दर्ज करवाई गई शिकायत के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया है। उसने बताया कि वह कनाडा जाने का चाहवान था जिसके चलते उसने उक्त आरोपियों के ट्रेवल एजेंट कंपनी से संपर्क किया। आरोपियों ने उससे कनाडा भेजने के नाम पर लाखो रुपयों की मांग की। नीरज गुप्ता ने बताया कि थोड़े-थोड़े करके उसने आरोपियों को करीब 18 लाख 50 हजार रुपये दिए। रुपया लेने के बाद उक्त ट्रैवल एजेंटों ने उसके साथ संपर्क करना छोड़ दिया। बार बार चक्कर लगाने पर भी आरोपियों ने उसको ना तो विदेश भेजा और ना ही उसके रुपये वापस किए। उधर, विदेश भेजने के नाम पर भोले भाले लोगों को बड़े बड़े सपने दिखा कर पैसे ऐंठने वाले ठग ट्रैवल एजेंट नीतिश घई पर एक ओर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नीतिश के अलावा दो महिलाओं और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। थाना डिविजन सात की पुलिस ने गुरजीत कौर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। गुरजीत कौर द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह विदेश जानेकी चाहवान थी। उसकी मुलाकात नीतिश घई की ट्रैवल एजेंसी के साथ हुई। वहां पर मैडम प्रीत, सिमर, जैस्मिन, कुलभूषण सूद उर्फ सोनू के साथ हुई। आरोपियों ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया और उससे पहले 81 हजार रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने उसे टाल मटोल शुरु कर दी। आरोपियों ने उसे पैसे देने से साफ तौर पर मना कर दिया। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसके बाद मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed