{"_id":"5b23f2f94f1c1b2b428b50aa","slug":"21529082617-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के चरित्र को लेकर परेशान युवक ने निगला जहरीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के चरित्र को लेकर परेशान युवक ने निगला जहरीला पदार्थ
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पत्नी और उसके प्रेमी पर मामला दर्ज, दोनों आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। झगड़े के बाद ससुराल वाले एक युवक की पत्नी को घर ले गए। इससे परेशान मुंडियां खुर्द निवाली हरविंदर सिंह ने तीन दिन पहले घर में पड़ा जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। हरविंदर के परिजनों के आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने हरविंदर के पिता जसमेल सिंह की शिकायत पर उनकी बहू जसप्रीत कौर और उसके प्रेमी सुखजीत सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
जसमेल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे हरविंदर की शादी आरोपी जसप्रीत कौर के साथ करीब एक साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद हरविंदर को पता चला कि उसकी पत्नी जसप्रीत के आरोपी सुखजीत सिंह के साथ संबंध है। इस कारण दोनों में क्लेश रहने लगा। करीब 15 दिन पहले पंचायती राजीनामे के बाद जसप्रीत के परिजन उसे साथ ले गए। इसके बाद हरविंदर काफी परेशान रहने लगा। 13 जून को वह घर लौटा और बाथरूम में जाकर उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब वह बाथरूम से बाहर निकला तो उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना जमालपुर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर रविंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी अभी फरार है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।