फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   आम्र्स लाइसेंस कैंसिल होने के बावजूद पुलिस के पास जमा नहीं कराया हथियार

आम्र्स लाइसेंस कैंसिल होने के बावजूद पुलिस के पास जमा नहीं कराया हथियार

Thu, 02 May 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
आम्र्स लाइसेंस कैंसिल होने के बावजूद पुलिस के पास जमा नहीं कराया हथियार
लाइसेंस कैंसल, नहीं जमा कराया हथियार, केस दर्ज
विज्ञापन

लुधियाना। पुलिस अधिकारियों द्वारा आदेश के बावजूद लोकसभा चुनाव में अपने लाइसेंसी हथियार न जमा कराने वालों पर पुलिस ने अब सख्ती करनी शुरू कर दी है। पुलिस ने अब उन लोगों पर मामले दर्ज करने शुरू कर दिए है जिन्होंने आदेश के बावजूद कोई हथियार जमा नहीं करवाया है। थाना सराभा नगर की पुलिस ने राजपुरु नगर निवासी जसविंदरपाल सिंह वालियां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक आरोपी जसविंदर पाल सिंह के खिलाफ थाना सराभा नगर में युवती के साथ छेड़छाड़ कर उसे अगवा करने के बाद दुष्कर्म करने और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। उसके अलावा आरोपी पर धोखाधड़ी का भी मामला दर्ज था। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने हथियार का नाजायज इस्तेमाल करने के कारण आरोपी का आर्म्स लाइसेंस कैंसल कर दिया। लोकसभा चुनाव अब नजदीक हैं। पुलिस चेकिंग कर रही तो पता चला कि आरोपी ने अपना हथियार जमा नहीं करवाया। पुलिस के कहनेके बावजूद भी आरोपी ने हथियार जमा न करा अधिकारियों के आदेश का पालन नहीं किया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए गए। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed