{"_id":"5aedd5834f1c1bb56a8b7e78","slug":"191525536131-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पाऊडर सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पाऊडर सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 05 May 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीले पाउडर समेत दो आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 330 ग्राम नशीला पाउडर बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बाहरी राज्यों से नशीला पदार्थ लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को थाना कूमकलां की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 330 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। पुलिस ने गांव कीमा भैणी के रहने वाले सुरजीत सिंह और गांव छंदड़ा के रहने वाले देबी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
थाना कूमकलां की पुलिस ने गांव प्रतापगढ़ के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को किसी ने सूचना दी कि आरोपी सुरजीत सिंह बाहरी राज्यों से नशीला पदार्थ लाकर गांव में सप्लाई करता है। अभी भी वह गांव के बस अड्डे पर खड़ा किसी को सप्लाई देने का इंतजार कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने वहां पर छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 160 ग्राम हेरोइन बरामद किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। उधर, पुलिस पार्टी कोट गंगूराय के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी देबी गांव ऊपला की तरफ से आ रहा था तो पुलिस पार्टी को देख कर पीछे मुड़ गया। पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 170 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।