फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   फैक्टरी पर हमले के दौरान घायल हुए फैक्टरी मालिक की मौत

फैक्टरी पर हमले के दौरान घायल हुए फैक्टरी मालिक की मौत

Fri, 06 Oct 2017 09:55 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
फैक्टरी पर हमले के दौरान घायल हुए फैक्टरी मालिक की मौत
युवकों के हमले में घायल फैक्टरी मालिक की मौत
विज्ञापन

सतगुरु प्रताप सिंह अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा
दूसरे घायल की हालत खतरे से बाहर, आरोपियों की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
कहासुनी के बाद गुरपाल नगर इलाके में फैक्टरी पर हुए हमले के दौरान घायल हुए फैक्टरी मालिक गुरपाल सिंह ने एसपीएस अस्पताल में शुक्रवार को दम तोड़ दिया। मृतक के भाई और हादसे के दूसरे घायल गुरचरण सिंह की हालत खतरे से बाहर है। गुरचरण और गुरपाल की नशा तस्करों के साथ कहासुनी के बाद तीन सितंबर को उनकी फैक्टरी पर हमला किया गया था। मामले के 60 आरोपियों में कांग्रेसी नेता मेहताब बंटी भी शामिल है। वहीं आरोपियों पर हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। इनमें से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गुरपाल सिंह काफी बुरी तरह से घायल था। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। जबकि उसका भाई गुरचरण सिंह खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेसी नेता मेहताब बंटी और उसके साथी शामिल हैं। बंटी के साथी अशोक समेत छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी अभी फरार हैं। गुरप्रीत के अनुसार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। अब अलग अलग टीमें आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही हैं। जल्द ही फरार चल रहे कांग्रेसी नेता मेहताब बंटी और उसके साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नशा तस्करों के साथ गुरपाल और गुरचरण की कुछ दिन पहले कहासुनी हो गई थी। तीन सितंबर को वह फैक्टरी में बैठे हुए थे। इसी दौरान हथियारंबद आरोपियों ने फैक्टरी पर अचानक हमला कर दिया और दोनों को घायल कर दिया। दोनों को एसपीएस अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां गुरपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed