फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   रंजिश के चलते महिला से की मारपीट, पैर की तोड़ी अंगुलिया

रंजिश के चलते महिला से की मारपीट, पैर की तोड़ी अंगुलिया

Tue, 19 Feb 2019 10:19 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
रंजिश के चलते महिला से की मारपीट, पैर की तोड़ी अंगुलिया
3 युवकों ने महिला से की मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। प्रेम नगर इलाके में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया। आरोपियों ने महिला और उसके पति को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान महिला के पैर की अंगुलियां टूट गई। जिसके बाद आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने घायल महिला को पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना मिलने पर थाना डिविजन दो की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में प्रेम नगर निवासी द्रोपती की शिकायत पर आशु, जैन और साकिब के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्रेम नगर की रहने वाली द्रोपती ने पुलिस शिकायत में बताया कि आरोपियों की उसके बेटे दीपक के साथ रंजिश है। उसका बेटा किसी काम से जा रहा था। तब उसे रास्ते में रोक कर आरोपियों ने बहस बाजी की थी। जब दीपक ने घर आकर उसे बात बताई तो वह आरोपी आशु को समझाने के लिए गई थी। जिसके बाद आरोपी आशु ने अपने दो साथी जैन और साकिब के साथ तेजधार हथियारों से घर आकर उस पर हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट कर पैर की अंगुलियां तोड़ दी। इसके बाद जब उसका पति मूलचंद बीच बचाव के लिए आया तो उसके साथ भी मारपीट की। उनका शोर सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। जांच अधिकारी एसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed