फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले दो आरोपी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले दो आरोपी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

Sat, 11 Nov 2017 10:06 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले दो आरोपी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
लूटपाट के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

भिंदा शादीपुरिया ग्रुप के सदस्यों के लिए करते थे काम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
हथियार के बल पर बैंक में लूट और राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की पिस्तौल बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने नकोदर के गांव बजूहा खुर्द के रहने वाले तीर्थ राम और सुन्नड़ कलां के संदीप सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी भिंदा शादीपुरिया के गिरोह के लिए काम करते है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

जीआरपी सीआईए के मुलाजिमों के अनुसार प्लेटफार्म पर दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी रेलवे स्टेशन पर घूम रहे है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दोनों को काबू करने की कोशिश की। संदीप एक बार पुलिस के हाथ से निकल गया। उसे बाद में रेलवे स्टेशन परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी भिंदा शादीपुरिया और उसके गैंग के लिए काम करते है। आरोपियों ने बैंक लूट और चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी उत्तरप्रदेश के बनारस से सस्ते भाव में पिस्तौल लाए थे और उन्होंने इससे लूट की वारदात को अंजाम देना था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके गिरोह के सदस्यों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed