फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जनरल स्टोर के ताले तोड़ अंदर से चुराए 45 हजार

जनरल स्टोर के ताले तोड़ अंदर से चुराए 45 हजार

Thu, 02 May 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
जनरल स्टोर के ताले तोड़ अंदर से चुराए 45 हजार
लुधियाना। गांव भौरा में जनरल स्टोर के ताले तोड़ चोर गिरोह के दो आरोपियों ने गल्ले से 45 हजार रुपये चोरी कर लिए। वारदात को तीन मिनट में अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। घटना का पता उस समय चला जब सुबह करीब पांच बजे पड़ोसी जागा और शटर टूटा हुआ देखा। उसने दुकान मालिक को इसकी जानकारी दी। इसकेबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार काके दी हट्टी के मालिक गुरनाम सिंह के अनुसार वह रोजाना रात दस बजे अपनी दुकान बंद कर घर जाते हैं। बुधवार की रात को भी वह ताले लगाकर चले गए। पीछे से चोर गिरोह के सदस्यों ने ताले तोड़कर अंदर से नकदी और सामान चोरी कर लिया। जब सुबह उन्हें पता चला तो उन्होंने दुकान पर पहुंच कर दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की। इसमें पता चला कि बाइक सवार दो युवक सुबह साढ़े चार बजे के करीब दुकान के पास आकर रुके थे। उन्होंने चोरी की और फरार हो गए। दोबारा वह पांच मिनट बाद फिर आए और तीन मिनट बाद वापस चले गए। गुरनाम सिंह के अनुसार चोरों ने तीन से पांच मिनट के अंदर ही चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की टांगे और बाइक ही नजर आ रही है। कैमरा क्लीयर नहीं था जिस कारण बाइक का नंबर भी पता नहीं लगाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed