फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जमानत पर जेल से आया था बाहर, आते ही शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा

जमानत पर जेल से आया था बाहर, आते ही शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा

Mon, 28 Jan 2019 10:14 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
जमानत पर जेल से आया था बाहर, आते ही शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा
जेल से आते ही करने लगा तस्करी, काबू
विज्ञापन

लुधियाना। करीब एक साल पहले जमानत पर जेल से बाहर आए आरोपी ने फिर से नशा तस्करी शुरू कर दी। आरोपी महानगर के अलग अलग इलाकों में हेरोइन की खेप सप्लाई कर रहा था। एसटीएफ टीम ने आरोपी को शेरपुर चौक के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 180 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी मोहल्ला न्यू शिमलापुरी निवासी जतिंदर सिंह उर्फ बब्बू के खिलाफ थाना मोती नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार अदालत में पेश किया। कोर्ट से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। एसटीएफ के लुधियाना इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। वह करीब एक साल पहले ही जमानत पर छूट कर बाहर आया है। जेल से बाहर आते ही आरोपी फिर से नशा तस्करी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed