फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गोबिंदगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

गोबिंदगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

Tue, 09 Oct 2018 10:17 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
गोबिंदगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी
साथियों ने लेनदेन में किया था कत्ल
विज्ञापन

दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या का मामला दर्ज
पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। पुलिस ने बाबा सुक्खा सिंह कालोनी में रहस्यमय परिस्थितियों में हुई एक व्यक्ति की मौत की गुत्थी महज 24 घंटे में सुलझा ली है और इस मामले में दो लोगों खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी किया है। आरोपियों ने लेनदेन के विवाद में हत्या की थी।
डीएसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि सोहन सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी मोहल्ला हकीमां वाला मोरिंडा बाबा सुक्खा सिंह कालोनी के एक मकान में किराए पर रहता था और नजदीकी की रोलिंग मिल में काम करता था। मृतक के जीजा अनंत राम निवासी गांव कोटला ने पुलिस को जानकारी दी थी कि सोहन सिंह मिल में पिछले 10 वर्षों से मजदूरी का काम करता था। उसके साथी पवन कुमार पुत्र रामू सिंह निवासी फतेहपुर थाना काहनपुरा व विक्रम सिंह विक्की पुत्र बलजीत सिंह निवासी बाबा सुक्खा सिंह कालोनी का सोहन सिंह के साथ कुछ दिनों पहले भी झगड़ा हुआ था। झगड़े की वजह रुपये का लेन देन था।
विज्ञापन

गत 7 अक्टूबर की रात को सोहन सिंह अपने कमरे में सोया। अगली सवेरे वह मृत पाया गया। इसकी सूचना उन्हें मकान मालिक ने दी। लाश खून से सनी थी। डीएसपी के अनुसार लेनदेन और मौके की जांच से साफ हो गया कि सोहन सिंह की हत्या पवन कुमार व विक्रमजीत सिंह विक्की ने ही की है। पुलिस ने मृतक के जीजा बयान पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफतार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले से नशा बेचने व चोरी के मामले दर्ज हैं। इस मौके पर थाना प्रभारी कुलजीत सिंह, सीए इंचार्ज अतुल सोनी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed