{"_id":"5b1c04544f1c1bb51e8b4f7a","slug":"161528562772-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी मामले में सीबीआई ने आरोपियों को पकडने हेतु गांव गांव लगाए पोस्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी मामले में सीबीआई ने आरोपियों को पकडने हेतु गांव गांव लगाए पोस्टर
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
बेअदबी के आरोपियों पर दस लाख इनाम
सीबीआई ने कई गांवों, तलवंडी साबो में पोस्टर लगाकर मांगा सहयोग
वर्ष 2015 में गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला में हुई थी श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। वर्ष 2015 में गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा से श्री गुरुग्रंथ साहिब के स्वरूप को चोरी कर बेअदबी करने के मामले में सीबीआई ने आरोपियों को पकड़ने के लिए लोगों से सहयोग की मांगा है। सीबीआई ने छह गांव समेत तलवंडी साबो में स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब के बाहर भी पोस्टर लगाए है। आरोपियों की सूचना देने वाले व्यक्ति को दस लाख रुपये का इनाम देने की भी सीबीआई ने अपने पोस्टर में घोषण की है ।
सीबीआई ने बरगाड़ी, बुर्ज जवाहर सिंह वाला, बहबल कलां, घुम्मण, कोटकपुरा शहर, फरीदकोट शहर में पोस्टर लगाकर बेअदबी करने वाले आरोपियों को पकड़वाने में सहयोग मांगा है। पोस्टर में अपील की गई है कि कोई भी सूचना देने वाला व्यक्ति उन्हें ईमेल या फोन के जरिये सीबीआई के डीआईजी, एसपी, एएसपी या डिप्टी अफसर को जानकारी दे सकता है। वहीं दूसरी तरफ कैप्टन सरकार की तरफ से बनाई गई पुलिस की विशेष टीम ने गत दिनों एक डेरा प्रेमी महिंदरपाल को पालमपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। ुससे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।
सिख प्रचारक बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि बेअदबी कांड के आरोपियों का पूरा सच सामने आ चुका है, जिस बारे कैप्टन सरकार को पूरी जानकारी है पर इस के बावजूद सच सामने न आना बड़ी राजनीति है। मुख्यमंत्री को चाहिए है कि वह जांच आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक कर बेअदबी करने के लिए शह देने वाले लोगों को तुुरंत गिरफ्तार करें।