फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पुलिस कारवाई न होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने पीडिता को दी धमकी

पुलिस कारवाई न होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने पीडिता को दी धमकी

Tue, 02 Jan 2018 10:18 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कारवाई न होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने पीडिता को दी धमकी
महिला ने पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप
विज्ञापन

पति और देवर के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत
धमकियां मिलने पर शहर छोड़ने को मजबूर महिला
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
प्रताप नगर में रहने वाली एक विधवा ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि इसका फायदा उठाकर ससुर और देवर उसपर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। धमकियाें की वजह से उसने शहर की छोड़ दिया है।
महिला ने बताया कि उसकी शादी 1997 में प्रेम सिंह के साथ हुई थी। वर्ष 2006 में उसकी मौत हो गई थी। ससुर जय सिंह ने उसे यह आश्वास दिया था कि जब उसका देवर सोनू बालिग हो जाएगा तो उसके साथ उसकी शादी करवा देगा। इसके बाद वह पति के घर बठिंडा में ही ससुर और देवर के पास बच्चों संग रहने लगी। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ समय बाद उसके ससुर ने जबरन उसके साथ संबंध बनाए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। उसने देवर पर भी उससे जबरदस्ती संबंध बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी बड़ी बेटी के साथ उसके देवर सोनू ने छेड़छाड़ की। इस पर 17 दिसंबर को उसने एसएसपी बठिंडा के पास ससुर जय सिंह और देवर सोनू के खिलाफ शिकायत दी। अब ससुर और देवर उसपर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इस वजह से वह बठिंडा छोड़कर पटियाला के पास अपने रिश्तेदारों के साथ रह रही है। ईओ विंग के एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। उसी के आधार पर रिपोर्ट बनाकर आगे बड़े अधिकारियों के पास भेजी जाएगी। इस संबंधी डीएसपी सिटी दविंदर सिंह का कहना है कि ईओ विंग की रिपोर्ट पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed