फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नशा नहीं मिला तो युवक ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या

नशा नहीं मिला तो युवक ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या

Mon, 08 Jul 2019 10:25 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
नशा नहीं मिला तो युवक ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या
हलवारा (लुधियाना)। गांव बुर्ज लिट्टा के करियाना व्यापारी इंद्र सिंह के बेटे मनप्रीत सिंह (25) ने रविवार की रात जहरीला पदार्थ निकल कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद थाना सुधार की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

इंद्र सिंह ने बताया कि उसका छोटा बेटा उसके साथ ही दुकान पर काम करता है और कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। रविवार की रात करीब दस बजे उसके बेटे ने बताया कि वह गलती से घर में पड़ी पुरानी दवाई पी गया है। इससे उसकी हालत खराब हो गई। उसे सुधार के चोपड़ा नर्सिंग होम में लाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। और उसके भाई कुलदीप सिंह ने मौके पर बताया कि मनप्रीत सिंह नशे का आदी था और नशा न मिलने के कारण उसने जहरीला पदार्थ निगला है। डॉ. संजीव चोपड़ा ने भी इसकी पुष्टि की है। मनप्रीत पहले भी एक दो बार नशे की ज्यादा मात्रा लेने के कारण उनके पास इलाज कराने के लिए लाया गया था। नशा छुड़ाने की दवाई भी ली थी। सूत्रों के अनुसार उसकी लुधियाना के अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस की तरफ से नशे के कारण होने वाली मौत को साधारण मौत बता रही थी। सरपंच हरिंदर सिंह ने बताया कि गांव में नशे की भरमार इतनी हो गई है कि 14-15 साल के कई लड़के भी इसकी चपेट में आ चुके है। उन्होंने कहा कि इस समय नशेड़ियों की संख्या दो दर्जन के आसपास है। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में सरेआम नशा बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed