फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   लूट की योजना बनाने वाले गोलू गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

लूट की योजना बनाने वाले गोलू गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

Sat, 30 Dec 2017 10:13 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
लूट की योजना बनाने वाले गोलू गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार
गोलू गैंग के 5 सदस्य दबोचे
विज्ञापन

आरोपियों से पिस्तौल, कारतूस और तेजधार हथियार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
हथियारों के बल पर किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे गोलू गैंग के पांच सदस्यों को सीआईए की टीम ने कैंड नहर के नजदीक खाली प्लाट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल 32 बोर, 22 कारतूस, दो पिस्तौल 315 बोर, छह कारतूस और तेजधार हथियार बरामद किए है।
पुलिस ने इस मामले में सलेम टाबरी के अमन नगर में रहने वाले गिरोह के सरगना कुलविंदर सिंह उर्फ गोलू. संगरुर के गांव केलो सेरवानी निवासी अमनदीप सिंह उर्फ अमना, राहोंरोड निवासी संदीप सिंह उर्फ दीपी, भाई हिम्मत सिंह नगर के रहने वाले कुलदीप सिंह उर्फ दीप व हरविंदर सिंह उर्फ जिंदर उर्फ हैरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस क्राइम गगन अजीत सिंह ने बताया कि सीआईए की टीम ने कैंड नहर के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान आरोपी खाली प्लाट में कर किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आरोपियों की घेराबंदी कर ली। आरोपियों ने फरार होने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में भी मामले दर्ज है। आरोपी अलग-अलग मामलों में सेंट्रल जेल लुधियाना में बंद थे। इस दौरान उनकी मुलाकात हुई। जब सभी जमानत पर रिहा हुए तो आरोपियों ने इकट्ठा होकर लूटपाट करने का गिरोह बना लिया। गिरफ्तार आरोपियों में से चार आरोपी लुधियाना के है। इससे आरोपियों को लुधियाना के बारे में काफी पता है। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इससे पहले ही पुलिस के हाथ लग गए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed