फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ऑटो में लेकर जा रहे थे 34 किलो गांजा, चार गिरफ्तार

ऑटो में लेकर जा रहे थे 34 किलो गांजा, चार गिरफ्तार

Thu, 25 Apr 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
ऑटो में लेकर जा रहे थे 34 किलो गांजा, चार गिरफ्तार
आटो में लेकर जा रहे थे 34 किलो गांजा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से ला करते थे गांजे की सप्लाई
आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश करेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बाहरी राज्यों से भारी मात्रा में गांजा लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले चार आरोपियों को थाना डाबा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 34 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपियों को पुलिस ने जैन दा ठेका के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला ऑटो भी बरामद किया है। इस मामले में थाना डाबा में बिहार के पटना जिला निवासी प्रवीण कुमार, सोनू कुमार, विजय कुमार और ऑटो चालक जमालपुर के मोहल्ला गुरु नानक नगर निवासी मनप्रीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश करेगी।

एडीसीपी 2 जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि पुलिस पार्टी और पीसीआर कर्मचारी जैन दा ठेका के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ऑटो में सवार होकर गांजे की सप्लाई देने जा रहे है, जिसके बाद पुलिस ने वहां नाकाबंदी कर दी। आरोपी वहां से गुजरने लगे तो पुलिस पार्टी को देख घबरा गए। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर ऑटो में लोड कर रखा गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी बाहरी राज्यों से गांजा लाते है। आरोपी कैसे लाते है और कौन पहुंचाता है। इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed