{"_id":"5aaaa3454f1c1bc4758b58f4","slug":"141521132357-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवक नाबालिगा से करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवक नाबालिगा से करता रहा दुष्कर्म
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुराचार
पुलिस ने तीन लोगों पर किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के थाना मौड़ क्षेत्र के अधीन आते एक गांव का युवक शादी का झांसा देकर बीते छह माह से किशोरी से दुराचार करता रहा। मामला सामने आने पर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी वकील सिंह, उसकी बहन बिंदर कौर, जीजा लखवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गांव के ही वकील सिंह के साथ उसकी दोस्ती हो गई थी और इस दौरान आरोपी ने उसके साथ शादी करने का कहा, इस पर उसने भी सहमति जता दी। इसके बाद आरोपी युवक उसे शादी का झांसा देकर लगातार छह माह तक उससे दुराचार करता रहा। जब उसने युवक को शादी करने की बात कही, लेकिन वह मुकर गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त झांसा देने में आरोपी, उसकी बहन और जीजा का पूरा हाथ है। थाना मौड़ के एएसआई गुरदेव सिंह ने कहा कि पुलिस ने किशोरी के बयान पर आरोपी व उसकी बहन और जीजा के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।