फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हफ्ता देने से किया मना तो दुकानदार को मारपीट कर लूटे 22 हजार

हफ्ता देने से किया मना तो दुकानदार को मारपीट कर लूटे 22 हजार

Sun, 21 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
हफ्ता देने से किया मना तो दुकानदार को मारपीट कर लूटे 22 हजार
काफी समय से हफ्ता मांग रहे थे आरोपी, मामला दर्ज
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में जुटी थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हथियार दिखाकर दुकानदारों से हफ्ता वसूली करने वाले आरोपियों ने बस्ती जोधेवाल इलाके में हफ्ता देने से मना करने पर एक दुकानदार से मारपीट की। साथ ही उसके गल्ले से 22 हजार की नकदी और मोबाइल छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। दुकानदार ने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में अमरेश चौधरी की शिकायत पर दीप विहार कालोनी निवासी अमित, मनी उर्फ नेपाली और आठ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अमरेश चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दीप विहार स्थित फांमड़ा रपोड पर उसकी करियाने की दुकान है। शनिवार दोपहर को वह दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपी मनी तेजधार हथियार लेकर आया और उससे हफ्ता मांगने लगा। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि अगर उसे कोई हफ्ता नहीं देता तो वह उसे जान से भी मार देता है। जब दुकानदार ने उसे हफ्ता देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। साथ ही उसपर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। दुकानदार अमरेश ने पास ही स्थित एक दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई। आरोपी उसकी दुकान से जाते हुए 22 हजार की नकदी और फोन लूट ले गए। अमरेश ने किसी तरह से इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई भजन सिंह ने बताया कि अभी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed