फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   खाकी से बेखौफ है महानगर के लुटेरे और बदमाश

खाकी से बेखौफ है महानगर के लुटेरे और बदमाश

Thu, 11 Oct 2018 10:17 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खाकी से बेखौफ है महानगर के लुटेरे और बदमाश
खाकी से बेखौफ हैं महानगर के लुटेरे और बदमाश
विज्ञापन

विकास मल्होत्रा
लुधियाना। बदमाश खाकी से बेखौफ हो रहे हैं। लगातार हो रही लूट, चोरी और हत्या की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल बना हुा है। महानगर में यूपी, बिहार और महाराष्ट्र की तर्ज पर महानगर में लगातार वारदात हो रही है। इस समय फेस्टिवल सीजन चल रहा है। लोग जब समय मिलता है खरीददारी के लिए निकलते हैं। लुटेरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए नया पैंतरा अपना लिया है। वह खुद को पुलिस मुलाजिम बता व्यापारियों को रास्ते में रोक रहे है और लूट कर फरार हो रहे हैं। जिस कारण फेस्टिवल सीजन में बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारी भी नहीं आ रहे।

मुलाजिम को गोली मारने वाला कुब्बा, अगले दिन वारदात कर फिर फरार
डीएमसी अस्पताल के बाहर कांस्टेबल दविंदर को गोली मारने का आरोपी रोहित कुब्बा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। कई जगहों पर छापामारी की गई, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। पुलिस का नालायकी उस समय सामने आई जब पुलिस ने एमेजॉन के मुलाजिमों से लूट की वारदात को अंजाम देने वालों में रोहित कुब्बा को भी माना।
विज्ञापन

पिछले एक महीने में हो चुकी है यह बड़ी वारदातें
- 10 सितंबर, दुगरी के निर्मल नगर में ब्रिटानिया के ड्रिस्टीब्यूटर के बेटे को गोली मार कर 4.30 लाख लूट।
- 20 सितंबर, भामिया कलां में दोस्त की बहन से हुई छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की हत्या।
- 15 सितंबर, दुगरी इलाके में घर में परिवार वालों को बंधक बना कर लाखों के गहने और कैश लूटे
- 27 सिंतबर, माडल टाउन, कृष्णा अस्पताल के अंदर से दो लुटेरों ने 1.10 लाख रुपये लूटे
- 29 सिंतबर, पुलिस वाले बन कर बाहरी राज्यों से आए कारोबारियों से 5.20 लाख रुपये की लूट
- 1 अक्तूबर स्विफ्ट कार सवारों ने एक ही रात शहर में आठ जगह की चोरियां
- 2 अक्तूबर बिहार के कारोबारी से पुलिस वाले बन कर 60 हजार की लूट
- 5 अक्तूबर गांव ललतों के पास अकाली नेता पर दागी गोलियां
- 8 अक्तूबर : डीएमसी अस्पताल के बाहर पुलिस मुलाजिम को मारी गोली
- नौ अक्तूबर : एमेजॉन के दो कर्मचारियों को गोली मारकर 15 लाख की लूट
- दस अक्तूबर : गिल रोड पर व्यक्ति से 4.80 लाख की लूट
- 11 अक्तूबर : डुगरी में दिन दिहाड़े आर्किटेक्ट की हत्या।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed