{"_id":"5b326c184f1c1b684d8b8841","slug":"131530031128-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेल करने वाला बाबा अपने साथियों सहित गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लैकमेल करने वाला बाबा अपने साथियों सहित गिरफ्तार
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को ब्लैकमेल पैसा वसूलने वाला बाबा दबोचा
छह साथियों को भी किया गया गिरफ्तार, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। भोले-भाले लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक बाबा को पुलिस ने उसके छह साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। यह बाबा लोगों को ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठता था।
डीएसपी संदीप वडेरा ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस को सूचना मिली थी कि संगरूर की रामनगर बस्ती में पप्पू नाम का बाबा लोगों को अपने झांसे में लेकर उनसे पैसे ऐंठता है। उसने गांव तुंगा निवासी गुरदीप सिंह से करीब 13 लाख रुपये ले रखे थे। गुरदीप अब अपने पैसे वापस मांग रहा था। इसके चलते पप्पू ने गुरदीप सिंह को फंसाने की एक योजना बनाई जिसमें एक महिला समेत कई लोगों को लाभ हुआ। पुलिस के मुताबिक पप्पू गुरदीप सिंह से मोटी रकम बटोरना चाहता था। उसने योजना के तहत एक नाबालिग लड़की को बिना कुछ बताए पुलिस लाइन की पिछली तरफ स्थित एक कोठी में गुरदीप सिंह के साथ भेज दिया। इसके बाद अमनदीप कौर, मनदीप सिंह, अविनाश कुमार, भूषण कुमार, गुरप्रीतसिंह, जगसीर सिंह को बाद में उस जगह पर भेज दिया। उन्होंने गुरदीप सिंह को बुरी तरह पीटा और हरिपुरा बस्ती के एक मकान में बंद कर दिया। उन्होंने गुरदीप सिंह के खिलाफ झूठा मामला बनाने की धमकियां देकर उससे मोटी रकम वसूलना चाहते थे। डर के कारण गुरदीप सिंह पांच लाख रुपये देने को तैयार हो गया।
डीएसपी वडेरा ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही उक्त जगह पर छापामारी करके पप्पू उसके साथियों की सारी योजना से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने नाबालिग लड़की का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस ने उक्त सभी को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
--------------
फोटो:26एसजीआरपी03:संगरूर सिटी पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्ति।