फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बेटा न होने के कारण रहता था झगड़ा, मारपीट के बाद कर दी पत्नी की हत्या

बेटा न होने के कारण रहता था झगड़ा, मारपीट के बाद कर दी पत्नी की हत्या

Wed, 02 May 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बेटा न होने के कारण रहता था झगड़ा, मारपीट के बाद कर दी पत्नी की हत्या
बेटा न होने पर की थी पत्नी की हत्या
विज्ञापन

जमालपुर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत का मामला
हत्या के बाद खुद ही समान बिखेर फरार हुआ पति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
जमालपुर की प्रताप कालोनी इलाके में घर में संदिग्ध हालात में मृत मिली निधि अरोड़ा की हत्या किसी ओर ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही की थी। आरोपी ने हत्या करने के बाद घर का सामान भी खुद बिखेर दिया ताकि लगे कि लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। हत्या का कारण बेटे का जन्म नहीं होना बताया जा रहा है। पुलिस ने निधि अरोड़ा के पति वरिंदर अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बुधवार निधि का शव वारिसों के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
एसीपी क्राइम सुरिंदर मोहन ने बताया कि वरिंदर और निधि की शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी। उनकी दो बेटियां भी हैं। वरिंदर में बेटे की चाहत में था। वह चाहता था कि निधि बेटे को जन्म दे। इस पर निधि और उसका अक्सर झगड़ा होता रहता था। मंगलवार की सुबह वरिंदर के काम पर जाने से पहले निधी और उसमें काफी कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान दोनों की हाथापाई हो गई। पहले निधि ने वरिंदर पर मारा तो वह गुस्से में आ गया। गुस्से में आकर उसने निधि को फर्श पर पटक दिया और ऊपर से तकिया लेकर उसके मुंह पर रख दी। इससे निधी की मौत हो गई।
विज्ञापन

जब वरिंदर ने देखा कि निधि मर चुकी है तो उसने खुद ही घर का सारा सामान बिखेर दिया और उसे ऐसा कर दिया कि हर किसी को लगे कि लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर से चला गया। बेटी को ले आने का समय हुआ तो स्कूल से फोन आने के बाद उसने प्लान के मुताबिक अपनी सास को घर भेजा। जब वह घर पहुंची तो उनके होश उड़ गए। वह किसी तरह से निधि को निजी अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसीपी ने बताया पुलिस ने आरोपी वरिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed