फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मनी एक्सचेंजर को लूटने वाले तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

मनी एक्सचेंजर को लूटने वाले तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

Tue, 02 Jan 2018 10:02 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
मनी एक्सचेंजर को लूटने वाले तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
मनी एक्सचेंजर को लूटने में तीन काबू
विज्ञापन

लूट में इस्तेमाल बाइक, देसी कट्टा और अन्य हथियार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
हाथ पर गोली मार कर मनी एक्सचेंजर से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को थाना डिविजन चार की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बाइक, देसी कट्टा, बेसबाल और एक कारतूस बरामद किया है। आरोपियों की पहचान नूरवाला रोड़ का सुनील राज बर, भट्टियां कालोनी का सूरज कुमार और संधू नगर का दिनेश के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार अदालत में पेश किया, जहां से सभी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

एसीपी नार्थ डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया झंडू कालोनी के रहने वाले संदीप कुमार की संधू नगर में मनीएक्सचेंजर और मोबाइल शॉप है। 21 दिसंबर की रात वह बाइक पर संधू नगर से होते हुए सिविल सिटी जा रहा था, उसे रास्ते में बाइक सवार तीन लुटेरों ने घेर लिया और गोली मार कर उससे बैग लूट लिया है। बैग में लैपटॉप और कैश था। वारदात के समय आरोपियों के बाइक की नंबर प्लेट गिर गई थी, और पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मिली। उसके आधार पर पुलिस ने पहले सुनील कुमार को काबू किया। लूट में इस्तेमाल बाइक सुनील कुमार की थी। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने भट्टियां से सूरज कुमार और संधू नगर से दिनेश को काबू किया। सूरज से देसी कट्टा और एक कारतूस मिला है। दिनेश से बेसबाल बैट बरामद हुआ है। दिनेश, संधू नगर में रहता है। इसलिए उसे पता था कि संदीप रोजना किस रास्ते से निकलता है। इसलिए उन्होंने संदीप को निशाना बनाया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी छोटी-मोटी लूट की वारदातें करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed