{"_id":"5a3d34544f1c1ba7668bba28","slug":"131513960532-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन लैंड स्कूल के स्पोटर्स टीचर ने बच्ची से की अश्लील हरक ें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रीन लैंड स्कूल के स्पोटर्स टीचर ने बच्ची से की अश्लील हरक ें
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स टीचर ने बच्चे से की अश्लील हरकत
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी टीचर को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
न्यू सुभाष नगर इलाके में स्थित ग्रीनलेंड कान्वेंट स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर की ओर दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली छह साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की सुबह बच्ची के परिजनों ने इलाका निवासियों के साथ पहुंच कर स्कूल प्रबंधकों से इसकी शिकायत की। स्कूल प्रबंधकों ने भी कोई रिस्पांस नहीं दिया तो हंगामा हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस भी पहुंच गई। इलाका निवासियों ने स्कूल के डायरेक्टर दफ्तर में घुस कर टीचर के साथ मारपीट की। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझाया और टीचर को काबू कर गाड़ी में बैठाने लगे तब भी लोगों ने उसकी धुनाई की। पुलिस ने इस मामले में स्पोर्ट्स टीचर दलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
न्यू सुभाष नगर इलाके में रहने वाली बच्ची ग्रीनलैंड स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा है। वह स्कूल में चेस गेम सीखती है। आरोपी स्पोर्ट्स टीचर दलजीत सिंह कुछ दिनों से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। इसके अलावा भी उसने कुछ बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें की, लेकिन उसका कोई बच्चा विरोध नहीं कर पा रहा था। एक बच्ची ने इस बारे में अपने परिजनों को दी। शुक्रवार की सुबह स्कूल पहुंचे बच्ची के परिजनों ने इस बारे में प्रबंधकों से बात की। जब स्कूल प्रबंधकों ने टीचर का बचाव किया तो वहां लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। लोगों ने टीचर को उनके हवाले करने की मांग शुरू कर दी। स्कूल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच लोगों को किसी तरह से शांत किया। गुस्साएं लोगों ने पुलिस के सामने ही टीचर के साथ मारपीट की। पुलिस किसी तरह से आरोपी टीचर को काबू कर वहां से ले जाने लगी तो लोगों ने उसे गाड़ी में बैठने से रोक लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। किसी तरह से पुलिस ने लोगों को पीछे कर शांत किया और आरोपी को गाड़ी में बैठा कर गई। एसीपी पूर्वी पवनजीत ने कहा कि आरोपी टीचर दलजीत सिंह के खिलाफ बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार अदालत में पेश किया जाएगा।
क्या कहते हैं स्कूल प्रबंधक
स्कूल के डायरेक्टर राजेश रुद्रा ने बच्ची परिजनों और इलाका निवासियों के टीचर को बचाए जाने के आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी थी। उन्होंने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चेस के टीचर बच्ची को खेल सिखा रहे थे और बच्ची उनके पास आ जाती है।टीचर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी टीचर ने कोई गुनाह किया है तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई होगी।