फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दोस्तों के मांगे हुए दो पहिया वाहन पर सवार हो करता था लूट

दोस्तों के मांगे हुए दो पहिया वाहन पर सवार हो करता था लूट

Sun, 03 Mar 2019 09:54 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 03 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
दोस्तों के मांगे हुए दो पहिया वाहन पर सवार हो करता था लूट
दोस्तों के वाहन मांग करता था लूट, पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के दस मोबाइल बरामद
आरोपी दो दिन के रिमांड पर, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दोस्तों से लिए दो पहिया वाहन पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को टी प्वाइंट जस्सियां रोड पर नाकाबंदी के दौरान धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के दस मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में जस्सियां रोड स्थित मनोज कालोनी निवासी अजय कुमार उर्फ मनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान आरोपी एक्टिवा से जा रहा था। पुलिस को देख आरोपी ने एक्टिवा दूसरी तरफ घुमा ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसका पीछा कर काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से फोन बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी के पास से जो एक्टिवा बरामद हुई है उसके दोस्त की है। वह अक्सर अपने किसी न किसी दोस्त का दो पहिया वाहन मांगकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देता था। इसके बाद वाहन वापस कर देता था। आरोपी करीब एक साल से सलेम टाबरी इलाके में लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed